POCO X8 PRO ,Redmi Turbo 5 launch date in india
भारत में बहुत जल्द ही लांच होनेवाला है पोको का एक दमदार फ़ोन (POCO X8 PRO) जो अभी चीन में Redmi Turbo 5 नाम से लांच हुआ है। 7560mAh बैटरी और 100W का टाइप सी चार्जर के साथ है और जिसमे डीमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर है। चलिए फ़ोन के बारे में जानते है –
बिल्ड क्वालिटी और डिज़ाइन
POCO X8 pro इस फ़ोन में मेटल फ्रेम के साथ ip68/ip69k रेटिंग के साथ ड्यूल टोन डिज़ाइन है और फ़ोन के सामने की तरफ गोरिल्ला गिलास 7i प्रोटेक्शन और फ़ोन के पीछे फाइबर गिलास प्रोटेक्शन है , यह फ़ोन हाथ में हल्का लगने वाला है और इसका वजन लगभग 207GM होने वाला है।
डिस्प्ले और कैमरा
इसमें 6.59 इंच का 1.5k रेसुलेशन वाला 12- बिट M10 LTPS डिस्प्ले होने वाला है , जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 3500 निट्स है। इसमें बेज़ल बहुत पतला है, जो इस फ़ोन को बहुत ही प्रीमियम लुक देता है। हालाँकि इन – डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले में और फ़ोन से थोड़ा निचे है।
कैमरा में 50mp का प्राइमरी सेंसर जो (sony IMX882) और 8mp का अल्ट्रावॉइड और 20mp की सेल्फी कैमरा सेंसर है , प्राइमरी सेंसर 4k 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
बैटरी और परफॉरमेंस
इसमें आपको चीन वाला वेरिएंट में 7560mah है लेकिन जो भारत में POCO X8 प्रो आएगा उसमे आपको 8000mah बैटरी और 100w फ़ास्ट चार्जर और 27w रिवर्स चार्जर के साथ आने की उम्मीद है।
यह फ़ोन डीमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ है जिसका अन्तुतु स्कोर 2.1-2.2 मिलियन तक है। और शाओमी का कहना है की हाई वेरिएंट के फ़ोन में अन्तुतु स्कोर 2.5 मिलियन तक है। यह LPDD5X रैम और UFS4.1 स्टोरेज है। यह फ़ोन हाइपरओएएस के साथ है , जिसमे फ़ोन एंड्राइड 16 के साथ है, इसमें आपको लम्बी सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलती है।
इसकी कीमत चीन में 12GB+256GB के लिए भारत का लगभग 27,000 है, लेकिन भारत में POCO X8 PRO के बाद इसका कीमत 8GB+128GB का 25,999 और 8GB+256GB के लिए 27,999 और 12GB+256GB के लिए 29,999 तक होने की उम्मीद है।
निचे लिंक पर क्लीक करके redmi 17 pro max के बारे में भी जान सकते है https://trendskhabre.com/xiaomi-17-pro-max-xiaomi-hyperos-3-redmi-17-pro/
poco x8 pro
poco x8 pro specification
poco x8 pro release date
poco x8 pro camera
source : trakin tech
